भारतीय विद्यालय अरबपुर में जागरूकता कार्यक्रम, सभासद मोहम्मद आफताब ने दिलाया हरियाली का संकल्प

फतेहपुर :  भारतीय विद्यालय, अरबपुर, फतेहपुर में आज "पेड़ बचाओ संकल्प" के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सभासद मोहम्मद आफताब ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  हेमंत त्रिपाठी जी, समस्त अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को बताया गया कि पेड़ ही जीवन हैं और इनकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।इस मौके पर सभासद मोहम्मद आफताब ने कहा, "मेरा संकल्प है कि हम सभी मिलकर पेड़ों की रक्षा करें और अपने शहर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.