खागा पुलिस को बड़ी सफलता गैंगस्टर में वांछित दो सगे भाई गिरफ्तार

फतेहपुर - जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खागा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष खागा के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।प्रभारी निरीक्षक थाना खागा को मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 352/26 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 में वांछित अभियुक्त इलाके में देखे गए हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

पुलिस ने ब्रजेश कुमार उर्फ उमेश त्रिपाठी पुत्र स्व.रामखेलावन, निवासी ग्राम सलवन,थाना खखरेरू,उम्र करीब 50 वर्ष को किराए के मकान के दरवाजे के सामने स्थित लाईन्स नियर कचहरी,थाना कोतवाली फतेहपुर से उसके सगे भाई मुकेश पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम सलवन,थाना खखरेरू,उम्र करीब 35 वर्ष को उसी स्थान से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया। शातिर हैं दोनों भाई,आधा दर्जन मुकदमे दर्ज,पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास है। ब्रजेश कुमार उर्फ उमेश पर लूट, गैंगस्टर, SC/ST एक्ट सहित 6 गंभीर मुकदमे थाना खखरेरू और थाना खागा में दर्ज हैं। वहीं मुकेश पर भी 3 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों पर पहले से 323, 325, 506, 500, 504, 354, 190, 191(2) जैसे संगीन धाराओं में केस चल रहे हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम,प्रभारी निरीक्षक श्री संजय कुमार पाण्डेय, थाना खागा,व0उ0नि0 कृष्ण कुमार यादव,उ0नि0 दिनेश सिंह,हे0का0 विजय सिंह हे0का0 आत्माराम मिश्रा का0 अभिषेक यादव,म0का0 मीनाक्षी म0का0 यामिनी पाल मौजूद रहे।

रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.