एसपी अभिमन्यु मांगलिक की जनसुनवाई फरियादियों की समस्याएं सुनीं

फतेहपुर - पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। एसपी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित समाधान पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता न बने, बल्कि पीड़ित को वास्तविक न्याय और राहत मिले। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले हर फरियादी के साथ संवेदनशील और शालीन व्यवहार किया जाए और मामलों में पारदर्शिता बरती जाए। इस दौरान पुलिस कार्यालय में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.