जिला अस्पताल से बैंक ऑफ बड़ौदा तक घंटों फंसे रहे वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाया जाम

फतेहपुर - शहर में जाम की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल से लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा तक मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे राहगीरों, मरीजों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही यातायात उप निरीक्षक लाल जी सविता मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने रोड किनारे आड़ी-तिरछी खड़ी चार पहिया वाहनों का चालान भी किया। काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू कराया जा सका।जाम की मुख्य वजह क्या है स्थानीय लोगों के अनुसार शहर में जाम की दो सबसे बड़ी वजह हैं, ई-रिक्शा चालक:मुख्य चौराहों और सड़क के बीचों-बीच सवारी भरने के लिए खड़े हो जाते हैं।अव्यवस्थित पार्किंग: लोग अपनी मोटरसाइकिल और कार को सड़क किनारे उल्टा-सीधा खड़ा कर देते हैं। शहर के लगभग सभी प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर आए दिन यही नजारा देखने को मिलता है।अतिक्रमण अभियान बौना साबित, नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया तो जाता है, लेकिन वह सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाता है। अभियान खत्म होने के कुछ घंटे बाद ही दुकानदार फिर से नालों के ऊपर और फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं, जिससे पैदल चलने वालों को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है और जाम और बढ़ जाता है। लोगों की मांग है कि नगर पालिका परिषद और यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण और सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह अभियान एक दिन का न होकर हर हफ्ते चलना चाहिए। अब देखना यह होगा कि इस जाम के बाद नगर पालिका फतेहपुर और यातायात पुलिस इस स्थायी समस्या से निजात दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

रिपोर्टर - शारिब कमर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.