यमुना पुल से महिला ने लगाई छलांग तलाश में जुटी पुलिस

फतेहपुर - खागा तहसील के किशनपुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी पर बने पुल से एक महिला द्वारा नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। यह घटना दांदो के पास बने यमुना पुल की है। बताया जा रहा है कि महिला ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने तुरंत इसकी जानकारी किशनपुर पुलिस को दी। सूचना पर किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। पुलिस और SDRF की टीम द्वारा महिला की तलाश के लिए यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है और छलांग लगाने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.