रक्षाबंधन पर बस अड्डे पर उमड़ा जनसैलाब
फतेहपुर : रक्षाबंधन पर्व के चलते घर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। फतेहपुर बस स्टैंड और रोडवेज में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है कानपुर,फतेहपुर, खागा प्रयागराज , फतेहपुर रूट की बसें पूरी तरह फुल चल रही हैं। सुबह के 5:00 बजे से लोग कर रहे हैं इंतजार,वहीं लगातार हो रही बारिश ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। बसों का इंतजार कर रहे लोगों को बारिश के बीच भीगते हुए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हालांकि इस अफरा-तफरी के बीच भी त्योहार की खुशी बरकरार है। लोग अपने घर पहुंचने के लिए इस चुनौती भरे सफर को भी खुशी-खुशी तय कर रहे हैं।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.