बारहवीं के छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप स्कूल पर पिटाई और रस्टीकेट करने का आरोप
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12-बी के छात्र 17 वर्षीय तेजस उर्फ यशु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार तेजस मुरांव गांव का रहने वाला था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिजनों का आरोप - पर्ची के नाम पर प्रताड़ना
मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि परीक्षा के दौरान नकल की पर्ची मिलने के आरोप में स्कूल ने तेजस को रस्टीकेट कर दिया। इतना ही नहीं, छात्र की पिटाई की गई और 1500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।।आरोप है कि इस प्रताड़ना से आहत छात्र सदमे में आ गया।
सौंरा के पास अचेत मिला था तेजस,घटना के बाद छात्र सौंरा के पास अचेत अवस्था में मिला। परिजन आनन-फानन में उसे जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही तेजस ने दम तोड़ दिया।मां ने सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार
इकलौते बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त जांच और कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.