कोतवाली पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ दो शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार
फतेहपुर - अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 5किलो 300 ग्राम अवैध गांजा, 3200 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी सु0नि0/पातालसी एवं मुखबिर खास की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्त -रोशन यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी झलहा, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर, उम्र 25 वर्ष,जीतू यादव पुत्र राजेश यादव निवासी झलहा, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर, उम्र 26 वर्ष,पुलिस ने दोनों को बकन्धा ईंट भट्ठे से आगे मुगल रोड के पास से दोपहर करीब 14.02 बजे गिरफ्तार किया।पूछताछ में हुआ खुलासा,पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग नवाबाग स्थित भांग की दुकान के आसपास चोरी-छिपे गांजा बेचकर जीवन यापन करते हैं। आज वह बलराम शिवहरे पुत्र अज्ञात निवासी बबेरू थाना बबेरू जनपद बांदा व रिषभ शिवहरे उर्फ निक्कू पुत्र स्व0 पप्पू निवासी बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर से गांजा की सप्लाई लेने आए थे तो पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने गांजा सप्लाई करने वाले बलराम शिवहरे व रिषभ शिवहरे के विरुद्ध भी धारा 8/20 व 29 NDPS ACT के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी ,5 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा,3200/- रुपये नकद,एक अदद मोबाइल व एक मोटरसाइकिल,अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 406/2026 धारा 8/20/29 NDPS ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा गया।
रिपोर्टर - शारिब कमर
No Previous Comments found.