फतेहपुर में गरजा ‘आरक्षण बचाओ’ आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
फतेहपुर - आरक्षण के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर शनिवार को फतेहपुर शहर में ‘आरक्षण बचाओ आंदोलन’ के तहत जोरदार पदयात्रा निकाली गई। लोधीगंज चौराहा से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा, झंडे और मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। पदयात्रा ज्वालागंज, वर्मा चौराहा, पटेल नगर, शाहूजी महाराज चौराहा, सम्राट अशोक तिराहा और कर्पूरी ठाकुर चौराहा होते हुए आकांक्षा टीवीएस पर समाप्त हुई। रास्ते में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया।आंदोलन में जनहित संकल्प पार्टी एवं सरदार सेना के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल, गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. सत्येंद्र पटेल प्रखर, फतेहपुर प्रभारी डॉ. पवन पटेल, जिलाध्यक्ष सरदार सेना प्रमोद पटेल गोलू, जनहित संकल्प पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल, बिन्दकी प्रभारी भाभाशाह एडवोकेट डॉ वीरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य, जिलामहासचिव अभिषेक पटेल, रोशन सिंह, युवा जिला अध्यक्ष लालसिंह, एवं अजय पटेल,समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे। डॉ आर एस पटेल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ सैकड़ों साथी मिलकर आरक्षण बचाओ आंदोलन निकाल रहे हैं जिसमें हम सभी इसका समर्थन देना चाहिए जिसमें आने वाले समय हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो सके आरक्षण प्रदेश की सरकार ने आरक्षण या तो खत्म कर दिया है या तो शून्य कर दिया गया है। वहीं डॉ. वीरेंद्र ने कहा कि 22 विभागों में 22 हजार 521 पदों पर ओबीसी, एससी, एसटी के पदों पर घोटाला हुआ और 69 हजार शिक्षक भर्ती में बीस हजार शीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ जो डबल बेंच ने स्वीकार किया वहीं गरीबी उन्मूलन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और प्रतिनिधित्व का अधिकार है। उन्होंने संविधान और आरक्षण व्यवस्था से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ का विरोध करते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही इस मौके पर प्रमोद पटेल, अजीत, अंकुर, शिवम, लोहा सिंह, पवन, शिवदेश मौर्य, राजकुमार, मनोज, मनीष, नीरज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर - शारिब कमर
No Previous Comments found.