असनी कांड के मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
फतेहपुर : थाना हुसैनगंज के ग्राम असनी में कल देर रात हुई घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमन सिंह और इंद्रेश विक्रम उर्फ मन्नू सिंह की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
प्रकरण में अब तक 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें देशी शराब की दुकान का सेल्समैन गोवर्धन निषाद और मुख्य आरोपियों के अन्य सहयोगी शामिल हैं। एसपी ने कहा कि आरोपियों को शरण देने, छिपाने या किसी भी प्रकार से सहयोग करने वालों को भी चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.