आरक्षण बचाओ पदयात्रा की समीक्षा,दो सितंबर के कार्यक्रम की बनाई रणनीति
फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) : जनहित संकल्प पार्टी की मासिक बैठक रविवार को डाक बंगला स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल की अध्यक्षता में हुई।बिंदकी विधानसभा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में शनिवार को शहर में निकाली गई आरक्षण बचाओ पदयात्रा की समीक्षा की गई साथ ही दो सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डन में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता सुरेंद्र मौर्य ने किया सरदार सेना के गुजरात प्रदेश प्रभारी डॉ. सत्येंद्र प्रखर और जिला महासचिव उदय पटेल ने पदयात्रा की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं की सहभागिता और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। पदयात्रा में सहयोग और सहभागिता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया गया।आगामी दो सितंबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं वहीं वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल और बिंदकी प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्षरत है कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की ताकत है और आगामी कार्यक्रम में जिले से बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी बैठक में महासचिव अभिषेक पटेल, समाजसेवी चंद्रगुप्त मौर्य, रोशन सिंह, इकरार अहमद, राहुल सिंह, शैलेंद्र सिंह, बिंद्रेश पटेल, लालजीत विश्वकर्मा, लोहा सिंह, सरदार सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.