नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर :  पुलिस अधीक्षक  अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ललौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी जाफरगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ललौली पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार थाना ललौली में पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सर्वेश सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर मजरा बनरसी थाना ललौली जनपद फतेहपुर उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। उल्लेखनीय है कि इस मामले में अपहृता को पुलिस द्वारा  सकुशल बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 कृष्णाकान्त राय चौकी बहुआ थाना ललौली जनपद फतेहपुर हे0का0 पंकज रहे।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.