जलभराव से पल्लावा अजरौली गांव बेहाल, घरों में घुसा पानी,लोगों के घर गिरे

फतेहपुर : खागा विधानसभा क्षेत्र के पल्लावा अजरौली गांव में जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं गांव की गलियों और कई घरों में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित है शौचालयों में पानी भरने और कई परिवारों के पास शौचालय की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को शौच क्रिया के लिए जंगल का रुख करना पड़ रहा है स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है।जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने पर ग्रामीणों ने इंजन लगाकर किसी तरह पानी निकालने की कवायद शुरू किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान कई कच्चे मकान गिर चुके हैं और लोग जान जोखिम में डालकर परिवार के साथ रहने को मजबूर हैं।सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं खागा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं उन्होंने जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों की समस्याओं पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या भी बताई उनका कहना था कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पानी की टंकी और घरों में नल तो लगाए गए हैं लेकिन पीने का पानी नहीं मिल रहा है। रामतीर्थ परमहंस ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि समस्याओं से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर प्रशासन के समक्ष रखी जाएंगी ताकि शीघ्र समाधान कराया जा सके। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा विजय सिंह विधायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.