श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में हुआ भव्य पूजन-हवन

फतेहपुर : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आज पुलिस लाइन, फतेहपुर में धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन परिसर में विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं हवन किया।इस अवसर पर एसपी ने भगवान श्रीकृष्ण से समस्त जनपदवासियों और पुलिस परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्रोच्चार और हवन के साथ पूरा पुलिस लाइन परिसर कृष्णमय हो गया।पूजा एवं हवन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ मिलकर देश और समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

रिपोर्टर : शारिब कमर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.