एआरटीओ में लखनऊ से आई टीम ने किया निरीक्षण,ऑफिस में पसरा सन्नाटा
फतेहपुर : जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय में दलालों के आतंक को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। गुरुवार को एडीएम विनय पांडेय और एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने 50 पुलिसकर्मियों के साथ एआरटीओ कार्यालय में अचानक छापा मारा था। छापे के दौरान 25 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया था।
पूछताछ के बाद 15 लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि 10 लोगों को कोतवाली ले जाया गया। इनमें 4 ऐसे दलाल शामिल थे जो ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।छापे के बाद कार्यालय में सन्नाटा, 1 KM दूर चाय की दुकानों पर दिखे दलाल,इस कार्रवाई का असर शनिवार को साफ दिखा। एआरटीओ कार्यालय तो खुला था, लेकिन वहां सन्नाटा पसरा रहा। छापे के डर से दलाल कार्यालय से करीब एक किलोमीटर दूर चाय की दुकानों और ढाबों पर बैठे देखे गए।लखनऊ से आई परिवर्तन विभाग की टीम, हर पटल का किया निरीक्षण
जिला प्रशासन की कार्रवाई के बाद शासन भी हरकत में आ गया। लखनऊ से एआरटीओ परिवर्तन विभाग की टीम प्रभात पांडेय के नेतृत्व में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे फतेहपुर एआरटीओ कार्यालय पहुंची।टीम ने कार्यालय के हर पटल का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ ऐसे वाहन मालिक भी मिले जिन्होंने बताया कि विभाग पिछले 3 महीने से उनके काम को लटका रहा था।अधिकारियों ने मौके पर ही कहा कि कर्मचारी के आते ही उनका काम करा दिया जाएगा।
इसके बाद टीम ने परिसर के बाहर बनी दुकानों और दलालों के अड्डों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सभी दुकानें बंद पड़ी मिलीं। चर्चा है कि इस दौरान कुछ बड़े दलाल भी अधिकारियों के साथ मौजूद थे, अधिकारियों की चेतावनी दलाल मिले तो होगी FIR, कर्मचारी मिले तो होगी कार्रवाई,लखनऊ से आए एआरटीओ परिवर्तन विभाग के प्रभात पांडेय ने बताया कि यह निरीक्षण इसलिए किया जा रहा है ताकि एआरटीओ ऑफिस में काम कराने आने वाले आम लोगों को कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऑफिस में कोई भी बाहरी व्यक्ति या दलाल काम कराता पाया गया तो उसके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही अगर विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी दलालों के माध्यम से काम करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद एआरटीओ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.