फुटपाथ पर चल रही महिला को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर हुई घायल
फतेहपुर - सदर कोतवाली के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक चौक मोहल्ले में लापरवाही का खामियाजा एक महिला को भुगतना पड़ा। फुटपाथ पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।घायल महिला की पहचान 50 वर्षीय जरीना पत्नी मुन्ना के रूप में हुई है, जो पनी मोहल्ला की रहने वाली हैं। बतायी जा रही है ।कि जरीना घर से चौक बाजार में कुछ सामान खरीदने आई थीं। वह सड़क किनारे फुटपाथ पर पैदल जा रही थीं, तभी पीछे से आए ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना परिजनों को मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक क्षेत्र में ई-रिक्शा की तेज रफ्तार और लापरवाही से आए दिन हादसे होते रहते हैं, फुटपाथ पर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं।
रिपोर्टर - शारिब कमर
No Previous Comments found.