दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फतेहपुर - पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हुसैनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अभियुक्त का नाम राजकुमार पुत्र स्वर्गीय रामनरायण लोधी, निवासी ग्राम रामपुर पिलही, थाना हुसैनगंज, जनपद फतेहपुर बताया गया है। उम्र करीब 55 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हुसैनगंज में बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।गिरफ्तारी करने वाली टीम,उ0नि0 कुंवर प्रखर सिंह, थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर,रि0आरक्षी सन्तोष यादव,पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.