दो सांडों की टक्कर से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
फतेहपुर : एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। हथगांव थाना क्षेत्र के हथगांव कस्बे में दो आवारा सांडों की लड़ाई ने एक बर्तन दुकानदार की शामत ला दी।बताया जा रहा है कि सड़क पर दो सांड आपस में लड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते दोनों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि वो सीधे पास की बर्तन की दुकान में घुस गए। दुकान के अंदर घुसते ही दुकान जंग का अखाड़ा बन गई। सांडों ने एक-दूसरे को टक्कर मारते हुए पूरी दुकान में रखे स्टील, पीतल के बर्तन, थाली, गिलास, भगोने सब तहस-नहस कर दिए। दुकान के अंदर बर्तनों के गिरने और टकराने की तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई।दुकानदार और वहां मौजूद ग्राहक जान बचाकर दुकान से बाहर भागे। काफी देर तक दोनों सांड दुकान के अंदर ही लड़ते रहे। इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा जानवरों को पकड़वाने की मांग की है।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.