पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर 50 लाख रुपये, फॉर्च्यूनर और 10 बीघा जमीन का इनाम घोषित

फतेहपुर :  पूर्व मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह को जान से मारने वाले व्यक्ति को 50 लाख रुपये नगद, फॉर्च्यूनर गाड़ी और 10 बीघा जमीन देने की कथित घोषणा फेसबुक पर किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर की गई इस कथित पोस्ट के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया।

मामले में मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर हथगाम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट एवं उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर :  मो० अब्बास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.