33 मुकदमा वाला गैंगस्टर रियाज समेत पांच गिरफ्तार बाइक, तमंचा बरामद

फतेहपुर :  हथगांव थाना क्षेत्र के पट्टी शाह गांव के पास जंगल में पुलिस और गोकश गैंग के बीच हुई  मुठभेड़ में एक लाख के इनामी गैंगेस्टर समेत 5 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। मुठभेड़ में गैंग के दो मुख्य शूटरों के पैर में गोली लगी है।घायल बदमाशों की पहचान रियाज कुरैशी और इसरार कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रियाज के दाहिने पैर में और इसरार के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथगांव के पट्टी शाह गांव के पास जंगल में कुछ गोकश इकट्ठा हैं और गोकशी की फिराक में हैं। सूचना पर हथगांव थाना पुलिस ने घेराबंदी की।पुलिस को देखकर बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रियाज और इसरार गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। इसी दौरान जंगल से भाग रहे तीन अन्य अभियुक्तों - शंकर शाहू, रेहान और हनीफ को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया ।पुलिस के अनुसार मुठभेड़ का मुख्य आरोपी रियाज कुरैशी शातिर गोकश है। उस पर फतेहपुर सहित अन्य जनपदों में 33 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उस पर गैंगेस्टर एक्ट भी लगा है।दूसरा घायल इसरार कुरैशी पर भी फतेहपुर के विभिन्न थानों और अन्य जनपदों में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पकड़े गए अन्य तीन अभियुक्तों शंकर शाहू, रेहान और हनीफ के आपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है।मौके से क्या बरामद हुआ।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से दो देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, दो बाइक और गोकशी में प्रयोग होने वाले धारदार उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और जंगल में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देता था। सभी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.