कुल्हड़िया में भरभराकर गिरा कच्चा मकान

हथगांम : थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव में रविवार को एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद पति-पत्नी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामस्वरूप के 40 वर्षीय पुत्र राजेश अपनी 38 वर्षीय पत्नी शशि कला के साथ घर के अंदर थे। इसी दौरान जर्जर कच्चा मकान भरभरा कर उनके ऊपर ही गिर पड़ा। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को मलबे से बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को हथगांम सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।घायल राजेश ने बताया कि हादसे में खाने-पीने के सामान सहित घर का सारा सामान मलबे में दब गया है। करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अब परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और आवास मुहैया कराने की मांग की है।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.