बेकाबू ई-रिक्शा बने हादसे का कारण

फतेहपुर :  ई-रिक्शा की लापरवाही दो युवकों के लिए भारी पड़ गई। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पहला हादसा राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक असोथर थाना क्षेत्र के शुसवन गांव निवासी छंगु के 22 वर्षीय बेटे मनोज कुमार शहर में किसी काम से आए थे। काम खत्म कर वह ई-रिक्शा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही रिक्शा बड़नपुर गांव के समीप पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मनोज सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।इसी तरह दूसरा हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। पुरानी तहसील के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शे पर सवार बेलदरिया मोहल्ला निवासी राकेश कुमार का 20 वर्षीय पुत्र अनमोल घायल हो गया। वह घर से किसी काम के लिए निकला था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए।जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं, खतरे की कोई बात नहीं है। दोनों का इलाज चल रहा है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.