दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपी असोथर पुलिस के हत्थे चढ़े

फतेहपुर / असोथर :  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के वांछित / वारंटियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान का असर दिखने लगा है। थाना असोथर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना असोथर पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या- 181/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त -केशचन्द्र पुत्र स्व0 केशनपाल उम्र 27 वर्ष,धनराज पुत्र सूरजपाल उम्र 50 वर्ष,निवासीगण मैंकुवामपुर मजरे सरकण्डी थाना असोथर जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त केशचन्द्र पर पहले से ही थाना असोथर में मु0अ0सं0 168/2018 धारा 354, 452, 506 भादवि का मुकदमा दर्ज है, जबकि इस दहेज हत्या के मुकदमे में दोनों आरोपी वांछित थे।गिरफ्तारी करने वाली टीम,व0उ0नि0 बृजेन्द्र कुमार थाना असोथर आरक्षी रवि कुमार,आरक्षी अखिलेश पटेल,थाना प्रभारी असोथर ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.