डीएम निधि गुप्ता वत्स से हाथ जोड़कर बोले लोग - "रोड-नाली दे दो साहब, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे"

फतेहपुर :  आबूनगर शहर का वार्ड नंबर 14 आज भी विकास की राह देख रहा है। आबूनगर के गोपाल नगर, राधा वाटिका के पीछे का हाल ऐसा है कि लोग सड़क पर नहीं, तालाब में चलने को मजबूर हैं।थोड़ी सी बारिश हुई नहीं कि पूरे मोहल्ले में घुटनों तक जलभराव हो जाता है। रोड न होने से पानी की निकासी का कोई रास्ता ही नहीं है। नाली न होने से घरों का पानी भी सड़कों पर ही बहता है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस जलभराव का सबसे ज्यादा खामियाजा छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से फिसल कर गिर जाते हैं, यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। कई बार तो बच्चों को गोद में उठाकर स्कूल तक छोड़ना पड़ता है। बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। परेशान होकर आज वार्ड नंबर 14 के निवासियों ने हाथ जोड़कर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स से गुहार लगाई है।

लोगों का कहना है ।हमने कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक हमारे वार्ड में न रोड बनी न नाली। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि हमारे बच्चों को स्कूल जाने के लिए एक सूखी सड़क मिल जाए।वार्ड वासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द मौके का निरीक्षण कर रोड और नाली का निर्माण कराया जाए, ताकि इस नरक जैसी जिंदगी से छुटकारा मिल सके।अब देखना यह है कि डीएम साहिबा के दरबार में इन मासूम बच्चों और मजबूर परिवारों की यह पुकार कब सुनी जाती है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.