कप्तान, बोले समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं

फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज सुबह का नजारा रोज से अलग था। वर्दी का रौब नहीं, कुर्सी का फासला नहीं। एसपी अभिमन्यु मांगलिक खुद जनता के बीच बैठे और एक-एक फरियादी की समस्या को न सिर्फ सुना, बल्कि उसी टेबल पर संबंधित थानेदार को फोन लगाकर समय सीमा तय कर दी।आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के कोने-कोने से आए पीड़ितों ने जमीन विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी और पुलिस कार्रवाई में लेटलतीफी की शिकायतें रखीं।एसपी मांगलिक ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिया है जनता थाने से निराश होकर एसपी ऑफिस आती है। यहाँ से उसे सिर्फ आश्वासन नहीं, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध न्याय मिलना चाहिए।उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में प्राप्त हर शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता पर, निष्पक्ष जांच के साथ तय समय में किया जाए और पीड़ित को उसकी प्रगति से भी अवगत कराया जाए।कई मामलों में तो उन्होंने मौके पर ही फोन कर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब भी किया।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.