बिजली विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 7 पर FIR

फतेहपुर :  बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग ने दतौली, देवगांव, जजराहा सहित आस-पास के गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा।विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों की लाइन काटी। मौके पर ही लगभग एक लाख रुपये का बकाया बिजली बिल जमा कराया गया।जांच के दौरान जो उपभोक्ता बाईपास या डायरेक्ट लाइन से बिजली चला रहे थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। विभाग ने ऐसे 7 लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर अवर अभियंता धीरेंद्र सिंह, अमित पटेल, शिवम पटेल, शिवम सिंह, मीटर रीडर भोत कुमार सहित विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।विभाग ने चेतावनी दी है कि बकाया बिल जमा न करने और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.