जाफरगंज में पुलिस और इनामी हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़

फतेहपुर :  जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज रात थाना जाफरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की एक शातिर हिस्ट्रीशीटर से मुठभेड़ हो गई।जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अमित कुमार उर्फ टेनी के रूप में हुई है। आरोपी कुछ दिन पूर्व पुलिस पर हमला / पुलिस मुठभेड़ के एक मामले में वांछित चल रहा था और उस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।आज रात्रि में थाना जाफरगंज पुलिस क्षेत्र में चेकिंग / दबिश के दौरान थी, तभी अमित कुमार उर्फ टेनी से आमना-सामना हो गया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। उसके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद होने की बात कही जा रही है।इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घायल बदमाश शातिर हिस्ट्रीशीटर है और उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के संबंध में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.