एसपी ने सुना जनता का दर्द, बोले फरियाद लेकर भटकेगा नहीं कोई पीड़ित

फतेहपुर : कानून व्यवस्था को और अधिक जन-उन्मुखी बनाने के लिए आज पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने स्वयं एक-एक कर सुना और प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार किया।एसपी ने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों को फोन कर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या को भी गंभीरता से लिया जाए और किसी भी पीड़ित को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

इस दौरान उन्होंने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों और अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनसुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी की इस पहल से फरियादियों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.