परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, बिछड़े दो दम्पति फिर साथ रहने को राजी
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यू मांगलिक के कुशल निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र, पुलिस लाइन फतेहपुर में आज एक बार फिर मानवता और रिश्तों को जोड़ने की मिसाल पेश की गई। केंद्र में पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद से संबंधित मामलों में दैनिक मध्यस्थता और काउंसलिंग की कार्यवाही के दौरान आज दो परिवारों की टूटी हुई डोर फिर से जुड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों ही मामलों में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से वैचारिक मतभेद और आपसी मनमुटाव चल रहा था, जिसके कारण परिवार बिखरने की कगार पर था।मामले की गंभीरता को देखते हुए परिवार परामर्श केंद्र की अनुभवी काउंसलर कविता रस्तोगी द्वारा दोनों दम्पतियों की अलग-अलग विस्तार से काउंसलिंग की गई। उन्हें रिश्तों के महत्व, आपसी समझ और परिवार की अहमियत को समझाया गया। काउंसलर के प्रयासों से दोनों पक्षों ने अपनी गलतियों को समझा और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने का फैसला लिया। समझौता वार्ता के दौरान सहयोग के लिए हे0का0 अकील अहमद और म0आरक्षी शिप्रा पाठक मौजूद रहीं।दोनों दम्पतियों के राजी-खुशी साथ जाने पर परिवार परामर्श केंद्र में खुशी का माहौल रहा। पुलिस की इस पहल की जनपद में सराहना हो रही है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.