फतेहपुर में अपराध समीक्षा गोष्ठी, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।बैठक में जनपद में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी ने एक-एक बिंदु पर थानावार प्रगति जानी और लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।गोष्ठी के मुख्य बिंदु ,
1. गैंगस्टर एक्ट पर शिकंजा: गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और धारा 14(1) के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की समीक्षा की गई। एसपी ने चिन्हित माफियाओं की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
2. फर्जी जमानतदारों पर कार्रवाई: थानों में पंजीकृत फर्जी जमानतदारों से संबंधित मुकदमों में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई और सभी मामलों में जल्द चार्जशीट लगाने को कहा गया।
3. लंबित विवेचनाओं की समीक्षा: दुर्घटना से संबंधित मुकदमे जिनमें गलत तरीके से फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाई गई थी, और न्यायालय के संज्ञान के बाद दोबारा दर्ज हुए मुकदमों की विवेचना की प्रगति देखी गई। साथ ही D-60/90 के तहत कालबाधित चल रही विवेचनाओं और लंबे समय से लंबित SR फाइलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।4. गंभीर अपराधों का खुलासा:लूट, चोरी, नकबजनी, झपट्टामारी जैसे संपत्ति संबंधी और हत्या, हत्या का प्रयास, गंभीर चोट जैसे शरीर संबंधी अपराधों में लंबित व अनावृत शेष अभियोगों की समीक्षा कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए। पुरस्कार घोषित और गंभीर अपराधों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया।
5. डिजिटल पोर्टलों की समीक्षा: ई-सम्मन, ई-साक्ष्य, जमानत कवच, सुरक्षा नेत्र, CCTNS, CEIR, NCRP, त्रिनेत्र, मेडिकोलीगल/PM पोर्टल, सीएम डैशबोर्ड सहित सभी एप/पोर्टलों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा कर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।गोष्ठी के अंत में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.