एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने ली शुक्रवार परेड की सलामी
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक ने आज शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया।परेड में जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ-साथ पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं, यातायात शाखा और पुलिस लाइन में नियुक्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई और टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया।
ड्रिल के दौरान अनुशासन और एकरूपता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर क्वार्टर गार्द, डॉग स्क्वायड, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा और पीआरवी वाहनों का गहन निरीक्षण किया और साफ-सफाई, रखरखाव और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इसके बाद अर्दली रूम में एसपी ने गार्ड कमांडर रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया और विवेचकों की पेशी ली। इस दौरान लंबित विवेचनाओं को लेकर उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि सभी विवेचनाएं शीघ्र, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से निस्तारित की जाएं।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.