कल्याणपुर पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को दबोचा

फतेहपुर - रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला कल्याणपुर थाने से सामने आया है। जहां एक रिश्तेदार ने ही अपने भतीजे के साथ मिलकर साजिश रची और दोस्त के साथ बाइक ठीक करा रहे युवक को बोलेरो में बैठाकर अगवा कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर बेल्ट और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा।

पीड़ित विक्रम उर्फ बीनू पुत्र समर सिंह, निवासी उमरेड़ी बडौरी ने थाना कल्याणपुर में तहरीर दी थी। बताया कि 10 सितंबर शाम करीब 7 बजे वह मुरादीपुर चौराहे पर अंशू की दुकान पर अपनी मोटरसाइकिल ठीक करा रहा था। तभी उसका साथी रोहित पटेल भी वहां आ गया।इसी दौरान उसके गांव का रिश्तेदार नागेश पटेल पुत्र भीखम, निवासी हरदौली, थाना बिन्दकी अपने भतीजे के साथ बोलेरो से वहां पहुंचा। घुमाने के बहाने उसने विक्रम और रोहित को गाड़ी में बैठा लिया और जयराम नगर स्थित बनी मढ़ी के पास सुनसान जगह पर ले गया। वहां पहले से मौजूद दो अन्य लोगों के साथ मिलकर सभी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे, लाठी-डंडे और बेल्ट से विक्रम पर हमला कर दिया। शरीर के निचले हिस्से पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 199/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) व 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया था।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में बिन्दकी सीओ के नेतृत्व में कल्याणपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नागेश पटेल (50 वर्ष) पुत्र भीखम पटेल, ग्राम हरदौली, थाना बिन्दकी,मेघावत पटेल (19 वर्ष) पुत्र स्व0 विश्वरूप पटेल - नागेश का भतीजा
रवि चौहान (26 वर्ष) पुत्र कल्लू चौहान, डाक बंगला चौराहा, थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की रॉड, एक बेल्ट और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।थाना प्रभारी कल्याणपुर उ0नि0 विवेक कुमार और उ0नि0 अजीत सिंह की टीम ने आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.