थाना समाधान दिवस डीएम, एसपी ने थरियांव थाने में सुनीं जनसमस्याएं
फतेहपुर - माह के द्वितीय शनिवार को जनपद के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना थरियांव पहुंचकर जनसमस्याएं सुनीं।समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद और पुलिस से जुड़ी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि फरियादी को मौके पर वास्तविक न्याय मिले। राजस्व और पुलिस विभाग आपसी समन्वय बनाकर शिकायतों का समाधान करें।डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि समाधान दिवस पर आए प्रत्येक फरियादी से शालीनता से पेश आएं और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें।इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानों पर जनशिकायतों की सुनवाई कर मौके पर निस्तारण की कार्रवाई की गई।
रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.