कंटेनर ने बाइक को रौंदा, बेटे की मौके पर मौत, अस्पताल में मां ने तोड़ा दम

फतेहपुर - सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर लखनऊ बाईपास के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गया गई। मृतकों की पहचान बकेवर थाना क्षेत्र के मोईनुद्दीनपुर गांव निवासी रोहित (22) और उसकी मां नीलम देवी (46) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित अपनी मां को बाइक पर बैठाकर खागा से घर लौट रहा था। जैसे ही वह लखनऊ बाईपास के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मां नीलम देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेने और चालक की तलाश शुरू कर दी है। एक साथ मां-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम का माहौल है।

रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.