हजारों बहनों ने विधायक विकास गुप्ता को बांधी राखी

फतेहपुर - अयाह शाह विधानसभा के असोथर मण्डल के अंतर्गत ग्राम सरकंडी के मजरा बगहा स्थित लोक भारती इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में बहनें पहुंचीं। सभी ने अयाह शाह के लोकप्रिय विधायक मा.विकास गुप्ता को राखी बांधकर अपना स्नेह,आशीर्वाद और अटूट विश्वास प्रकट किया। कार्यक्रम स्थल पर बहनों का उत्साह और आत्मीयता देखते ही बन रही थी। बड़ी संख्या में बहनों ने विधायक जी को अपना भाई मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।विधायक ने कहा - हर बहन-बेटी की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता

अपने संबोधन में विधायक विकास गुप्ता ने उपस्थित सभी बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, आप सभी बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए किसी अमूल्य धरोहर से कम नहीं है।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं है, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है। क्षेत्र की प्रत्येक बहन-बेटी का सम्मान और सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। विधायक ने कहा, अयाह शाह विधानसभा की जनता ने मुझे जो स्नेह और विश्वास दिया है,उसे मैं सदैव पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करता रहूंगा। आप सभी बहनों का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं जीवनभर अपने क्षेत्र की बहनों के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ा रहूंगा।कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने विधायक विकास गुप्ता के प्रति क्षेत्रवासियों के आत्मीय जुड़ाव को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि विधायक द्वारा क्षेत्र में लगातार किए जा रहे जनसंपर्क और विकास कार्यों से आमजन में सकारात्मक वातावरण बना है।इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर - शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.