नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार भेजा गया जेल

फतेहपुर :  पुलिस अधीक्षक  अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज  अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी थरियांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हथगांव पुलिस टीम ने मु0अ0सं0  बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनूलाल पुत्र कुल्ली निवासी ग्राम पछली थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।उल्लेखनीय है कि इस अभियोग से संबंधित अपहृता को पुलिस द्वारा  को ही सकुशल बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली टीम उ0नि0 उत्कर्ष मिश्रा, थाना हथगाँव जनपद फतेहपुर,का0 विपिन यादव रहे ।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.