शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना हथगांव में मु0अ0स BNS के तहत मामला दर्ज था। आरोपी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित था। मुखबिर की सूचना पर थाना हथगांव पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण,चन्दन पुत्र बद्री प्रसाद, निवासी ग्राम मनकापुर, थाना खखरेरू, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 19 वर्ष।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
इस सफल कार्यवाही में थाना हथगांव की टीम शामिल रही ,म0उ0नि0 प्रियंका वर्मा,रि0का0 विक्की पटेल,रि0म0का0 कोमल गुप्ता,एसपी फतेहपुर ने टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.