पुलिस लाइन्स में 'जीवन रक्षक' बनी खाकी

फतेहपुर :  अपराध रोकने के साथ-साथ अब फतेहपुर पुलिस जिंदगियां भी बचाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के मार्गदर्शन में आज पुलिस लाइन्स में एक अनोखा प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ।इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद (ब्रह्मावर्त प्रान्त) विवेकानंद शाखा के तत्वावधान और डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फतेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश एवं आरोग्य भारती के जिला सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को CPR और रक्तदान के प्रति जागरूक किया ।प्रशिक्षण में डॉ. अनुराग ने बताया 

अगर 1 साल तक के बच्चे का हृदय काम करना बंद कर दे तो 15 बार छाती पर दबाव और 2 बार मुंह से सांस दें। वहीं 1 साल से ऊपर किसी भी व्यक्ति के लिए 30 बार दबाव और 2 बार सांस का नियम अपनाकर उसकी जान बचाई जा सकती है।
रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष तक का हर स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। एक बार में सिर्फ 350 ml रक्त लिया जाता है, वो भी हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर जांच के बाद। एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और नियमित रक्तदाता को हृदय रोग का खतरा भी काफी कम रहता है।इस मौके पर इंस्पेक्टर रमेश पटेल समेत 112 में कार्यरत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने प्रशिक्षण को न सिर्फ सीखा बल्कि आम जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.