दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत

फतेहपुर : किशनपुर थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव के पास आज दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, खागा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव निवासी रामपाल का 23 वर्षीय बेटा रोशन अपनी बाइक से किसी काम से किशनपुर जा रहा था। जैसे ही वह निहालपुर गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को हरदो सीएचसी ले जाया गया।सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोशन की हालत गंभीर देखते हुए उसे सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।वहीं दूसरे बाइक सवार के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है।
किशनपुर पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है, दोनों बाइकों को कब्जे में लेने की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.