प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का संगम

फतेहपुर :  जनपद की कानून-व्यवस्था और विकास को नई गति देने के लिए आज पुलिस लाइन स्थित ऑफिसर गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ खुली गोष्ठी की, जिसमें गांव से लेकर शहर तक की समस्याओं पर घंटों मंथन चला।बैठक का लहजा औपचारिक कम और संवादात्मक ज्यादा रहा। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की आवाज हैं, और उनकी उठाई गई हर समस्या का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।इस अहम गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक चंद्र प्रकाश लोधी (फतेहपुर सदर), विधायक राजेंद्र सिंह पटेल (जहानाबाद), विधायक विकास गुप्ता (अयाह शाह) और विधायक जयकुमार सिंह जैकी (बिंदकी) सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सड़क, बिजली, पानी, अतिक्रमण, थानों में सुनवाई और राजस्व से जुड़े मामलों पर जनप्रतिनिधियों ने बेबाकी से अपनी बात रखी।

डीएम-एसपी का सख्त निर्देश,गोष्ठी के अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि , जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और उसकी प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से भेजी जाए।प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस संयुक्त पहल को जिले में विकास और सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.