हथगांव पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

फतेहपुर :  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना हथगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना हथगांव पुलिस ने आज एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेश सिंह पुत्र शिवदयाल मौर्य, निवासी ग्राम चकदोस्त मोहम्मदपुर, थाना हथगांव, जनपद फतेहपुर, उम्र करीब 58 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम,उ0नि0 हरेकृष्ण यादव, थाना हथगांव,का0 रोहित यादव,थाना प्रभारी हथगांव ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.