आवारा कुत्ते से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर : सदर कोतवाली क्षेत्र के बुलट चौराहे के पास आज एक तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए आवारा कुत्ते से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार मोहल्ला निवासी मो. महबूब के 25 वर्षीय पुत्र नियाज अहमद बाइक से किसी काम के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह बुलट चौराहे के समीप पहुंचे, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक उससे टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में नियाज को सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 108 सरकारी एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश कुमार और पायलट उदयभान ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.