बिजली संकट को लेकर भाकियू टिकैत का अल्टीमेटम, 29 को राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा) टिकैत ने जिले में अघोषित बिजली कटौती को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पूरे प्रदेश में किसानों को बिजली न मिलने से हजारों बीघा धान की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है।
तिवारी ने कहा कि सरकार कोयले की खदानों में पानी भर जाने से पावर प्लांट बंद होने की बहानेबाजी कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत में विभाग की लापरवाही है। उन्होंने 8 सूत्रीय मांग पत्र में बताया कि कड़ें में लाइनमैन फोन नहीं उठाते, मलवां में लाइनमैन उपलब्ध नहीं रहते, मीरपुर में दुबेश्वर ठाकुर और रामबहादुर का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है, मंडरायों से मनक-कारड़ और नौबस्ता में LT लाइन के जर्जर तार बार-बार टूट रहे हैं, कारीडमरा में तार काफी नीचे लटक रहे हैं जिससे रोज हादसे हो रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि विद्युत विभाग ने एक हफ्ते में सुधार का आश्वासन दिया है। यदि 29 तारीख तक समाधान नहीं हुआ तो 29 को राष्ट्रीय अध्यक्ष के फतेहपुर दौरे के बाद 3 अक्टूबर को पावर हाउस का घेराव कर महापंचायत की जाएगी।
रिपोर्टर - शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.