ताइक्वांडो खिलाड़ियों का कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट संपन्न

फतेहपुर :  खेल भावना को विकसित करने और खिलाड़ियों को दक्ष बनाने के उद्देश्य से ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर द्वारा कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। यह आयोजन बचपन स्कूल में एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ियों ने सफलतापूर्वक अगली बेल्ट के लिए अपनी योग्यता सिद्ध की।इन खिलाड़ियों ने किया प्रमोट,
येलो बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी: रुद्र सिंह, आकांक्षा देवी, अपेक्षा, अवयान दीक्षित, ओजस अवस्थी, विवान दीक्षित, वेदिका अग्रहरि, कनिका श्रीवास्तव, प्रियांश श्रीवास्तव, आदित्य सिंह, ऋतिक वर्मा, दिव्यांशी कश्यप और अरना अग्रहरि।
ग्रीन बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी: अथर्व सिंह, अनुष्का वर्मा, इर्तिफा अलमास, सूर्य साहू, सक्षम राजवंशी, अथर्व अग्रहरि, मयंक मणि अग्रहरि, शानवी सिंह, सात्विक सिंह, स्वस्तिका सिंह, अश्वनी कुमार, अंश श्रीवास्तव, अनन्या, आयुषी, कुनाल साहू, सिद्धार्थ सिंह और ऋषिमा सिंह।ब्लू बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी, अर्णव मौर्या, आरव मौर्या, प्रिया देवी, अंशिका यादव, आयुष्मान मौर्या, वसुंधरा, मणिकर्णिका सिंह, कृष्ण गुप्ता और आरव अग्रहरि।
रेड बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी: आराध्या सिंह, ईशान त्रिपाठी, ईशानी त्रिपाठी और अनुज साहू।
इस अवसर पर अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, "दैनिक अभ्यास ही आपको सशक्त व दक्ष बनाता है। अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता मिलती है। कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव राजकुमार, मुख्य कोच भारत वर्मा, रंजना सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.