एसपी का प्राथमिक विद्यालय अस्ती में प्रेरणादायी दौरा, बच्चों का बढ़ाया हौसला

फतेहपुर :  जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक आज प्राथमिक विद्यालय अस्ती पहुंचे, जहां उनका बेहद आत्मीय और प्रेरणादायी स्वागत हुआ।

विद्यालय पहुंचने पर बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए सुंदर गुलदस्ते और बुके भेंट कर एसपी साहब का स्वागत किया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे संवाद किया, उनकी शैक्षिक प्रगति और सामान्य ज्ञान को परखा। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए, जिस पर एसपी ने उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास की जमकर सराहना की।इस दौरान एसपी साहब ने बच्चों को अपने हाथों से हाउस ड्रेस एवं आई-कार्ड वितरित किए, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यालय में अनुशासन, साफ-सफाई, साज-सज्जा और उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के समग्र विकास के लिए प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक बदलाव उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का ही परिणाम है।एसपी  ने विजिटर बुक में "बहुत सुंदर प्रयास, हमेशा आगे बढ़ते रहो" जैसे प्रेरणादायी शब्द लिखकर विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन किया।वहीं प्रधानाध्यापिका आसिया फारूकी ने बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में ओपन जिम स्थापित कराने की मांग रखी, जिस पर एसपी साहब ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द ही ओपन जिम उपलब्ध कराने की बात कही।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.