भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने प्रधानमंत्री को भेजा 7 सूत्रीय मांग पत्र

फतेहपुर : भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने किसानों और आम जनमानस से जुड़ी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार को मांग पत्र भेजा है। संगठन के जिलाध्यक्ष फतेहपुर ठा. भीम सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर यह मांग पत्र जारी किया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि किसानों की दिशा-दशा में सुधार के लिए समय-समय पर समीक्षा हेतु केंद्र सरकार द्वारा किसान आयोग का गठन किया जाए और आयोग में स्वच्छ छवि के पारदर्शी किसान नेताओं को ही शामिल किया जाए।मांग पत्र में कहा गया है कि प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए देश की प्रत्येक अनाज मंडी में जैविक उत्पादों के लिए अलग से सरकारी और निजी खरीद केंद्र स्थापित किए जाएं और जैविक अनाज, दलहन, तिलहन, गन्ना, आलू आदि का मूल्य रासायनिक उत्पादों की तुलना में कम से कम तीन गुना  निर्धारित किया जाए। इससे गोवंश की समस्या का समाधान होगा और मधुमेह, कैंसर जैसी बीमारियों से भी निजात मिलेगी।अन्य प्रमुख मांगों में पूर्व  सांसदों-विधायकों को मिलने वाली पेंशन व मुफ्त आवास जैसी सुविधाओं को समाप्त कर डीजल, पेट्रोल, बिजली के दाम आधे करने, सभी सरकारी कर्मचारियों व IAS/IPS अधिकारियों के बच्चों की शिक्षा सरकारी स्कूलों में और इलाज सरकारी अस्पतालों में अनिवार्य करने, भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर संपूर्ण संपत्ति जब्त कर 

आजीवन कारावास देने, देश भर में टोल टैक्स समाप्त कर टोल नाके मुक्त करने तथा जवानों और किसानों की दुर्घटना मृत्यु सहायता राशि में तत्काल बढ़ोतरी करने की मांग शामिल है।
संगठन ने आग्रह किया है कि उक्त मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से वार्ता कर पूरे देश में व्यवस्था लागू की जाए, अन्यथा संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.