जाफरगंज पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

फतेहपुर :  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जाफरगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना जाफरगंज पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र से संबंधित वारंटी अभियुक्त कुन्नी केवट पुत्र रमेस, निवासी ग्राम रायपुर, थाना जाफरगंज, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध वारंट जारी किया गया था।पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए  न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तार अभियुक्त,कुन्नी केवट पुत्र रमेस, निवासी रायपुर, थाना जाफरगंज, जनपद फतेहपुर।गिरफ्तारी करने वाली टीम:उ0नि0 परवेज अहमद, कांस्टेबल नागेन्द्र कुमार, रि0आ0 शिवम सिंह सहित थाना जाफरगंज पुलिस टीम मौजूद रही।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.