एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में हर थाने पर चला जागरूकता अभियान

फतेहपुर :  पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूक किया।उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

अभियान के तहत मिशन शक्ति टीमों ने बाजारों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में जाकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से सीधा संवाद किया। टीम ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, उनके कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित और विधिपूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया गया।इस दौरान टीम ने प्रमुख महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया,वूमेन पावर लाइन 1090,
पुलिस आपातकालीन सेवा 112,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना और आत्मविश्वास पैदा करना है। जनपद में यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.