धाता में चोरी का खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार
फतेहपुर : थाना धाता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धाता पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के चार खाली इंडेन गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के कुशल पर्यवेक्षण में आज धाता पुलिस टीम रात्रि गश्त/चेकिंग पर थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर पकड़ा गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम,दिलीप कुमार पुत्र कल्लू राम, उम्र 19 वर्ष, निवासी गाजीपुर, थाना धाता, जनपद फतेहपुर, सुमित कुमार पुत्र रोहित कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम धुला, थाना धाता, जनपद फतेहपुर बताया।दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सड़क किनारे गड्ढे में झाड़ियों में छिपाकर रखे गए चार अदद खाली इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना धाता पर बीएनएस के तहत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम,उप निरीक्षक अनुराग मौर्या, उप निरीक्षक हृदयानन्द, का. अरविन्द त्रिपाठी, का. विनीत, का. टीपू कुमार, रि. का. रितेश पाल, रि. का. अमन पाठक आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शारिब कमर
No Previous Comments found.