नाले के पानी से हजार बीघा धान डूबी

फतेहपुर :  जिले में किसानों की बर्बादी का कारण इस बार बरसात नहीं, बल्कि NHAI का खुला नाला बन गया है। डोरियाही मोड़ के पास NH-2 का नाला खुला होने से सौरा से आ रहा नाले का पानी सीधे किसानों के खेतों में भर रहा है। खेत खाले में पड़ते हैं, इसलिए सारा पानी वहीं जमा हो गया है।किसानों के मुताबिक कम से कम 1000 बीघा धान की फसल पूरी तरह डूब चुकी है। इसमें छोटे और बड़े सभी किसान प्रभावित हैं। खेतों में पानी भरने से धान सड़ने लगी है।आज छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा संस्थान के अध्यक्ष रोहित पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मीडिया से बात करते हुए रोहित पटेल ने बताया 

हम इसी नाले को बंद कराने मैडम से मिलने आए थे। पहले पुलिया बंद थी तो दिक्कत नहीं थी, बरसात की वजह से खोली गई और अब नाले का पानी और बरसात का पानी दोनों खेतों में घुस रहा है। हमने साफ कहा है कि इसका सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए।किसानों ने बताया कि इससे पहले तहसील दिवस में शनिवार को भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों की मांग है कि NHAI के नाले को तत्काल बंद किया जाए, जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए और डूबी हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा तय किया जाए।

रिपोर्टर : शारिब कमर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.